देहात और शहर स्वाध्याय

देहात और शहर स्वाध्याय

देहात और शहर स्वाध्याय इयत्ता सातवी हिंदी

खोजबीन

उत्तर :

सेवाओं के नाम कब ली जाती हैं ?
पत्र व्यवहारकिसी शहर अथवा गांव में संदेश भेजने के लिए डाकघर की सेवाएं ली जाती है| पोस्ट कार्ड/अंतर्देशिय पत्र/ अथवा चिट्ठी भेजने के लिए डाक घर सुविधा प्रदान करता है|
मनी ऑर्डर दूर दराज गांव अथवा शहर में किसी मित्र, रिश्तेदार, सगे संबधियों को कुछ पैसे भेजने के लिए मनी ऑर्डर का उपयोग किया जाता है|
बैंकिंग सर्विसेस (अधिकोष सेवाएँ)डाकघर धन जमा करने अथवा निकालने के लिए बचत खाता/ दैनंदिन खाता आदि सेवाएं प्रदान करता है| इसके अलावा अधिक अवधि के लिए पैसे सुरक्षित रखने के लिए डाकघर सेवाएं प्रदान करता है| जैसे किसान विकास पत्र/ राष्ट्रीय बचत पत्र, टाईम सेविंग डिपॉझिट जिस पर उचित ब्याज भी मिलता है|
पार्सल सुविधा डाकघर के माध्यम से हम अपने देश से कहीं भी भेट वस्तु अथवा छोटा -मोटा पार्सल भेज सकते है|
सरकारी प्रतिनिधी इसके अलावा डाक घर घरकारी प्रतिनिधी के रूप में भी काम करता है जैसे सरकार के लिए टॅक्स अथवा शुल्क वसूल करना/प्रॉव्हिडेंट फंड आदि खाते प्रदान करता इत्यादी|
स्पीड पोस्टपत्र जल्दी भेजने के लिए|
जीवन बीमा भविष्य के लिए|

विचार मंथन

‘गाँव का विकास , देश का विकास’ इस विषय पर संवाद सुनो और सुनाओ |

उत्तर :

भारत कि आबादी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा गाँवो में बसता है| भारत कृषिप्रधान देश है और कृषी अथवा खेती गाँवो के किसानो द्वारा ही संभव है| अर्थात समूचे राष्ट्र को खाद्यान्न कि पुर्ति गाँवो के माध्यम से ही होती है| इस तरह अधिकतम राष्ट्रों की अर्थ व्यवस्था कृषी पर आधारित होती है| इसके साथ ही शहरों में उत्पादित वस्तुओं के अधिकतम उपभोक्ता गाँवो में ही बसते है| उद्योगों को श्रम की उपलब्धि भी गाँव के मजदूर ही कराते है| अत: औद्योगिक विकास में भी गाँव का महत्त्वपूर्ण योगदान है| इसीलिए गाँव का विकास ही देश का विकास है|

बताओ तो सही

हिंदी की विभिन्न बोलियों के नाम बताओ और उनसे संबधित प्रदेशों के नाम लिखों :

जैसे – ब्रज, भोजपुरी, मारवाड़ी, दक्खिनी, गढ़वाली आदि |

उत्तर :

वाचन जगत से

गाँव संबंधी सरकारी योजाओं की जानकारी पढ़ो और मुख्य बाते सुनाओ|

उत्तर :

गाँवो के विकास के लिए सरकार अनेक योजनाएं चलाती है| जिनमें मुख्य है|

i) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना|

ii) स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना|

iii) इंदिरा आवास योजना|

iv) महात्मा गांधी नॅशनल रूरल एम्पलायमेंट गारंटी|

v) राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना|

इन योजनाओं के मुख्य उद्देश्य है|

i) गाँवो में सड़को का विकास|

ii) गाँवो के लोगो के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना|

iii) कृषि विकास|

iv) गाँवो के लोगो को प्रशिक्षण प्रदान कर व्यवसाय कौशल्य का निर्माण|

v) सस्ते दरों में आवास एवं ऋण उपलब्ध कराना|

vi) गाँवो में साफ – सफाई के प्रति जागरूकता लाना|

vii) घर – घर में शौचालय और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण|

स्वयं अध्ययन

उत्तर :

यातायात के सार्वजनिक साधनों के अभाव में पूरे राष्ट्र की प्रगती थम जाऐंगी| इसका प्रभाव निम्नानुसार होंगा|

गाँव – सार्वजनिक यातायात के अभाव में गाँव समूचे संसार से कट जाऐंगे| आधुनिक जगत से उसका संपर्क टूट जाऐंगा| और कृषि उत्पादन शहरों में भेजना असंभव हो जाएगा| इसी के साथ ही गाँव के विकास के लिए उपयोगी सामान अथवा सूचनाओं का आदान प्रदान बंद ही जाऐंगा| विपत्ती अथवा प्राकृतिक आपदा की अवस्था में गाँव असहाय हो जाऐंगे|

शहर – यातायात साधन शहरी जीवन का अभिन्न अंग है| इनके अभाव में अनेक शहरों का आपसी संपर्क टूट जाएगा| शहर अपने आप में सिमट कर रह जाऐंगे| इसके साथ ही माल के आववागमन के अभाव में व्यापार बुरी तरह प्रभावित होंगा| आरोग्य एवं सरकारी कामकाज पर भी इसका बुरा प्रभाव होंगा|

महानगर – महानगरों में 24 घंटे आवाजाही होती है| महानगरों में लोग दूर -दराज जगहों पर जाकर अपना कार्य करते है| जिसमे सार्वजनिक यातायात सर्वाधिक सुगम होता है| सार्वजनिक यातायात महानगर की तीव्र गती का स्वचलित यंत्र है| जिसके अभाव में महानगर जैसे थम जाऐंगा| व्यक्तियों के लिए काम पर जाना मुश्किल हो जाऐंगा| बेरोजगारी, मंहगाई, अव्यवस्था फैल जाएगी| सरकारी मशीनरी थम जाऐंगी| अस्पतालों में उपयुक्त सुविधाएँ प्रभावित हो जाएगी| इस तरह तन जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा|

देश – सार्वजनिक यातायात किसी भी देश अथवा राष्ट्र की रक्त वाहिनीयां है| यातायात के अभाव में सभ्यता, संस्कृती, विचारो, तकनीदी आदी का आदान प्रदान असंभव है| सार्वजनिक यातायात के अभाव में संपूर्ण व्यवसाय जगत बुरी तरह प्रभावित होंगा| जिससे देश की अर्थव्यवस्था डावांडोल हो जाऐंगी| इसी तरह शहरों का आपसी संपर्क पूरी तरह टूट जाएगा| सरकारी मशीनरी अस्त-व्यस्त हो जाएगी| प्राकृतिक आपदाओं में मदद करना मुश्किल हो जाऐंगा| पूरे राष्ट्र की प्रगती पर बुरा असर होंगा और राष्ट्र कमजोर होकर थम जाऐंगा|

1. वाक्य के सामने सही या गलत चिह्न लगाओ :

क) खेल ग्रामीण जीवन की आत्मा है|

उत्तर:

ख) गाँव में बीमारियाँ है पर पर्याप्त मात्रा में सुसज्ज और अच्छे अस्पताल है|

उत्तर :

2. कारण लिखो :

च) गाँवो में काम करने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे है|

उत्तर :

गाँव असुविधा, बेरोजगारी, आपसी झगड़े, गुटबाजी जैसी समस्याओं से घिरा हुआ है| अशिक्षित और अल्पशिक्षित लोग परिवार कल्याण के प्रति उदासीन है जिससे जनसंख्या वृद्धि होती है और को काम धंधा नहीं मिल पता|इसीलिए रोजगार कि तलाश में लोग शहर जा रहें है और गाँव में काम करने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे है|

छ) शहर परेशान हो उठा है|

उत्तर :

रोजगार की तलाश में गाँव के लोग शहर आ रहे है| परंतु सब शहर में सुखी नहीं हो पाते| जिन बस्तियों और हालातों में वो रहते है वे बेचैन और व्यथित करते है| इस दिन ब दिन बढ़ती भीड़ से शहर परेशान हो उठा है|

ज) गाँव बहुत उदास हो जाता है|

उत्तर :

गाँव में पहले बहुत खुशहाली थी| चारो तरफ हरीयाली थी| परंतु अब पहले जैसी रौनक नहीं रही है| इसीलिए गाँव बहुत उदास हो जाता है|

भाषा की ओर

निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलो और वाक्य बनाकर लिखो :

उत्तर :

1. चाचा जी प्रकल्प में मेरा मार्गदर्शन करते हैं|

2. बालिका गुड़िया से खेल रही हैं|

3. अध्यापक गणित पढ़ा रहे थे|

4. मंच पर अभिनेत्री नाच रही हैं|

5. गुड्डा बहुत सुंदर है|

6. ऊँटनी तेजी से भाग रही हैं|

7. सास भागते हुए बाहर आई|

8. हंस राजमहल की शोभा बढ़ा रहे थे|

Leave a Comment