बसंती हवा स्वाध्याय

बसंती हवा स्वाध्याय इयत्ता सहावी हिंदी

बसंती हवा कविता का प्रश्न उत्तर

स्वयं अध्ययन

१) नीचे दिए गए चित्रों की सहायता से प्राकृतिक सुंदरता दर्शाने वाला एक चित्र बनकर उसमें रंग भरो |

उत्तर :

२) अपने चित्र के बारे में बोलो |

उत्तर :

i) किसान के कंधे पर चारा डाला हुआ है |

ii) एक बैल खडा है |

iii) छोटे छोटे ऊँचे पहाड़ है |

iv) एक सुंदर चिड़ियाँ पेड़ की डालीपर बैठी है |

v) पहाड़ से झरना बह रहा है |

जरा सोचो ……………. बताओ

यदि प्रकृति में सुंदर – सुंदर रंग नही होते तो ……………….

उत्तर :

यदि प्रकृति में सुंदर-सुंदर रंग नहीं होते, तो यह दुनिया इतनी मनमोहक न होती | बहुत ऊबाऊ होती | यह दूर-दूर फैला नीला आकाश, हरे भरे जंगल, तालायों में खिले कमल, डालियों पर लहराते-झूमते विविध रंगो के मनभावन पुष्प, उन पर मंडराती रंग-बिरंगी तितलियाॅ ऐसे दृश्य हैं, जिन्हें देखकर कोई भी मनुष्य कितनी भी चिंता मेण डूबा हुआ क्यों न हो, कुछ समय के लिए वह सब कुछ भूल जाता है |

मैंने समझा

उत्तर :

बसंत ऋतु बहनेवाली हवा बहुत सुहानी होती है| बसंती हवा सभी को प्रसन्नता प्रदान करती है| बसंती हवा बहुत ही बेफिक्र, निडर, विक्षिप्त है| वह भटकती रहती है इस पेड़ से उस पेड़ तक तो कभी खेतों में नकली मुसाफिर की तरह।

भाषा की ओर

उत्तर

खोजबीन

ऋतुओं के नाम बताते हुए उनके परिवर्तन की जानकारी प्राप्त करो और लिखो |

उत्तर :

हमारे देश में ६ ऋतुएँ होती है – ग्रीष्म ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु, शिशर ऋतु एवं बसंत ऋतु |

उनका क्रम इस प्रकार है :

१) ग्रीष्म – ग्रीष्म ऋतु में दिन बड़े व रातें छोटी होती हैं | गर्मी के कारण वायुमंडल के हानिकारक तत्त्व समाप्त हो जाते हैं | आम, जामुन, खरबूजे, तरबूज, लीची जैसे रसीले फल इसी ऋतु की देन हैं |

२) वर्षा – ग्रीष्म के बाद का आगमन होता है | सभी प्राणियों को गर्मी से राहत मिलती है | नदी-नाले पानी से भर जाते हैं | धान, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि इसी ऋतु में बोए जाते हैं |

३) शरद – वर्षा के बाद शरद ऋतु आती है | न ग्रीष्म की गर्मी होती है, न ही वर्षा का कीचड़ पानी | यह ऋतु सुखद होती है | विजयादशमी का त्योहार इसी ऋतु में मनाया जाता है |

४) हेमंत – इस ऋतु में हल्की सर्दी पड़ने लगती है | दिन छोटे ओर रातें लंबी होने लगती हैं | दीपावली का त्योहार इसी ऋतु में आता है | धान की फसल भी इसी समय तैयार होती है |

५) शिशिर – हेमंत के बाद आती है शिशिर ऋतु | इस समय सबसे अधिक सर्दी होती है | दिन भी सबसे छोटे हो जाते हैं | लोग शरीर को गर्मी पहुँचाने वाले मूँगफली और तिल जैसे खाद्य पदार्थोंका सेवन करते हैं |

६) बसंत – सर्दी के बाद ऋतुराज बसंत का आगमन होता है | इस ऋतु में प्रकृति में चारों ओर हरियाली हो जाती है और विभिन्न रंग-बिरंगे फूल दिखाई देते हैं | बसंत पंचमी और होली इसी ऋतु में मनाई जाती है |

बताओ तो सही

‘शालेय स्वच्छता अभियान’ में तुम्हारा सहयोग बताओ |

उत्तर :

हमारे विद्यालय में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया | प्रत्येक कक्षा को एक-एक सप्ताह स्वच्छता का काम सँभालना था | मैं अपनी कक्षा का मॉनीटर था | मेरी जिम्मेदारी दूसरों से ज्यादा थी | मैंने अपनी कक्षा के कुल चालीस विद्यार्थियों की पाँच टोलियाँ बनाई | प्रत्येक टोली को एक-एक हिस्से की स्वच्छता की देख-रेख का काम सौंपा | इसमें विद्यालय के चारों ओर का बगीचा, खेल का मैदान, शौचालय, पानी पीने का स्थान तथा प्रत्येक कक्षा के सामने के बरामदे थे | मैने प्राचार्या जी से विद्यालय की छुट्टी के बाद अपनी कक्षा के लिए एक कालांश बढ़ाने की अनुमति ले ली, ताकि सभी विद्यार्थी स्वच्छता का काम अच्छी तरह कर सकें | मैं पूरा कालांश प्रत्येक टोली के पास जाकर उसके काम का निरीक्षण करता था | प्राचार्य जी ने एक सप्ताह तक हमारा काम देखा | उन्होंने प्रार्थना सभा में हमारी प्रशंसा की |

वाचन जगत से

कविवर सुमित्रानंदन पंत की कविता का मुखर वाचन करो |

उत्तर :

मैंने छुटपन में छिपकर पैसे बोये थे,

सोचा था, पैसों के प्यारे पेड़ उगेंगे,

रुपयों की कलदार मधुर फसलें खनकेंगी

और फूल फलकर मै मोटा सेठ बनूँगा !

पर बंजर धरती में एक न अंकुर फूटा,

बन्ध्या मिट्ठी नें न एक भी पैसा उगला !

सपने जाने कहाँ मिटे, कब धूल हो गये !

मैं हताश हो बाट जोहता रहा दिनों तक

बाल-कल्पना के अपलर पाँवडडे बिछाकर

मैं अबोध था, मैंने गलत बीज बोये थे,

ममता को रोपा था, तृष्णा को सींचा था !

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो :

१. नहीं कुछ ………………… है |

उत्तर :

नहीं कुछ फिकर है |

२. गिरी ……………… से फिर, चढ़ी आम ऊमर |

उत्तर :

गिरी धम्म से फिर, चढ़ी आम ऊमर |

३. वहाँ, ……………… में, लहर खूब मारी |

उत्तर :

वहाँ, गेहूँओं में, लहर खूब मारी |

४. हिलाया-झुलाया गिरी पर न ………………. |

उत्तर :

हिलाया-झुलाया गिरी पर न कलसी |

विचार मंथन

|| हवा प्रकृति का उपहार, यही है जीवन का आधार ||

उत्तर :

हवा अपने साथ एक उमंग एक उत्साह लाती है | हवा के कारण ही वृक्षों और प्राणियों को ऑक्सीजन मिलती है जिसके बिना जीवन एक क्षण के लिए भी संभव नहीं है |

अध्ययन कौशल

वायु मंडलीय स्तर दर्शाने वाली आकृति बनाओ |

उत्तर :

दर्पण में देखकर पढ़ो |

पहचानो हमें

उत्तर :

Leave a Comment