दादी मां का परिवार स्वाध्याय
दादी मां का परिवार स्वाध्याय इयत्ता सातवी हिंदी
जरा सोचो …………….. बताओ
यदि प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो जाएं तो …………….. जैसे – जल, वन आदि|
उत्तर :
जल और वन ईश्वर दिए गए अति महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं| जीवित रहने के लिए प्रत्येक प्राणी को जेल की आवश्यकता है|
पेड़ -पौधे भी जल के बिना जीवित नहीं रह सकते| जल द्वारा सींचने से ही पौधे बढ़ते हैं और पेड़ बनते हैं| यदि किसी दिन जल समाप्त हो जाए तो इस विशाल पृथ्वी पर जीवन नहीं बचेगा| पेड़ -पौधे समाप्त हो जाएंगे| किसी भी प्रकार की वनस्पती, फल, अनाज यहां तक कि नन्हे बच्चों को दूध तक नहीं मिल सकेगा| धीरे -धीरे प्राणियों की सभी प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी|
इसी प्रकार वन भी हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं| वन पर्यावरण को शुद्ध करते हैं| ये वातावरण में व्यक्त विषैली वायु को ग्रहण कर उसे स्वास्थ्यप्रद प्राणवायु में बदल देते हैं| वन वर्षा लाने में सहायक होते हैं
वनों के कारण भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होती है| वन हमें अनेक प्रकार के फल – फूल, औषधि, लकड़ी आदि देते हैं| यदि वन नहीं रहेंगे तो हम भी नहीं बचेंगे|
सुनो तो जरा
सुने हुए चुटकुले, हास्य प्रसंगों को पुन: स्मरण करके सुनाओ|
1) मालिक : (ड्राईवर से) तुम अचानक कार इतकी तेजी से क्यों चलाने लगे ?
ड्राईवर: सर ! गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया है, इसके पहले कि कुछ हो हम जल्दी से घर पहुंच जाते हैं|
2) एक बार ताऊ झगडू रोहतक शहर के ‘बांगड’ टॉकिज में फिल्म देखने गया| वह सबसे आगे की सीट पर बैठ गया| फिल्म शुरू हुई| सामने पर्दे पर रेलगाड़ी आती दिखाई दी तो नजदीक आती रेलगाड़ी को देखकर ताऊ घबरा गया| वह फोरन अपनी सीट पर खड़ा हुआ हाथ हिला -हिलाकर जोर से बोला – ‘रे…….. रोकिये जल्दी रेल नै, आग्गै तेरे सामणे माणस बैठे फिल्म देखे सें| कदे कर दे सबका दलिया|”
3) कविता: बिल्ली और गाय आपस में बहनें हैं बताओ कैसे ?
विजय : पता नहीं दीदी |
कविता : गाय माता होती है और बिल्ली मौसी|
4) अंग्रजी भी बड़ी अजीब भाषा है ‘सी एच'(Ch) से ‘च’ बोलते हैं तो कभी ‘क’ बोला जाता है|
इसी प्रकार हमारे दोस्त मेडिकल में किसी से मिलने गये तो उन्होंने vhan ड्यूटी दे रहा चोपड़ा नामक डॉक्टर से पूछा -डॉक्टर साब ……….. ये ‘चैमिस्ट्री’ डिपार्टमेंट किधर है ?
डॉक्टर बोले : भई चैमिस्ट्री नहीं बल्कि ‘कैमिस्ट्री’बोलते हैं यानी सीएच – ‘क’ समझ गये|
वह बोला: ‘समझ गया डॉक्टर साब’!
– बिल्कुल समझ गया|
– क्या समझे ?
– यही कि आप चोपड़ा नहीं बल्कि कोपड़ा है|
मेरी कलम से:
निम्नलिखित शब्दों के आधार पर एक कहानी लिखो :
(पानी, पुस्तक, बिल्ली, राखी)
उत्तर :
अंशु नागपुर में रहती थी| वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी| दो दिन बाद हिंदी का टेस्ट होने वाला था| वह मां से पूछकर अपनी सहेली रुचि के घर पढ़ने के लिए चली गई| दोनों सहेलियां देर तक टेस्ट की तैयारी करती रही| जब उनका ध्यान बाहर ती तरफ गया तो देखा कि रात हो चुकी थी| पढ़ने में उन दोनों को समय का ध्यान ही नहीं रहा| अंशु ने सहेली से विदा ली और घर की ओर चल पड़ी|
तभी अचानक बादल गरजने लगे और पानी बरसने लगा| अंशु ने अपनी पुस्तक को अपने दुपट्टे में अच्छी तरह लपेट लिया| बारिश और तेज हो गई| अंशु बारिश से बचने के लिए एक दुकान के बरामदे में खड़ी हो गई| तभी उसकी नजर बिल्ली के एक बच्चे पर पड़ी, जो बुरी तरह बारिश में भीग गया था और ठंड के कारण कॉप रहा था| अंशु को उस बच्चे पर बड़ी दया आई| वह इधर -उधर देखने लगी कि कैसे उसे बचाया जाए| तभी उसने दुकान में तरह – तरह की रंगबिरंगी राखियां सजी देखी| उसे याद आया कि कल तो रक्षाबंधन है| टेस्ट की तैयारी में वह राखी लाना भी भूल ही गई थी|
अंशु ने दुकान से अपने भाई के लिए राखी खरीदी| अब तक बारिश रुक गई थी| अंशु उस बिल्ली को गोद में लेकर अपने घर आई| उसे तौलिए से पोंछकर हल्का गरम दूध पिलाया| दूध पीकर स्वस्थ दिखने लगी और अंशु के पास आकर उसका पैर चाटने लगी| अंशु ने अपने कमरे के एक कोने में कपड़ा बिछाकर बिल्ली को उस पर सुला दिया| मां ने अंशु को इस अच्छे कार्य के लिए शाबाशी दी| अंशु में मां से प्रार्थना की कि वे उस बिल्ली को घर में रखने दें| मां के हां कहने पर अंशु बहुत खुश हुई| उसने निश्चय किया कि उसका नाम राखी ही रखेगी, क्योंकि वह राखी के त्योहार पर ही उसे मिली थी|
अध्ययन कौशल्य
उत्तर :
राज्य के नाम – महाराष्ट्र
अभयारण्य का नाम | विशेषताएं |
---|---|
1) भामरागढ़ अभयारण्य | नम पर्णपाती वृक्षों से आच्छादित/ अनेक वन्य प्राणियो का आश्रय जैसे चीता, जंगली सुअर, भालु, जंगली हिरण, नील गाय, मोर, गिलहरी आदी| |
2) चापराला अभयारण्य | जंगली जानवरो की 131 जातियाँ पाई जाती है जैसे शेर, चीता, जंगली बिल्ली| जिसमें से अनेक लुप्त होने के कगार पर है| |
3) चिखलदरा | प्रसिद्ध हिल स्टेशन| जो अनेक जंगली जीवन के पहलुओं को दर्शाता है| |
4) दाजीपूर | बड़ी – बड़ी चट्टानों और घने जंगलों से आच्छादित पहाड़ी ईलाका/मानवीय सभ्यता जिससे कटी हुई है| |
5) नागजीरा | प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण और वनस्पतियों का अपार भंडार| जिसमें स्तनधारी प्राणियों 34, पक्षियों की 166, रेंगने वाले प्राणियों की 36 और उभयचर प्राणियों की 4 प्रजातियाँ पायी जाती है| |
6) नवेगांव बांध | हरी भरी पहाड़ियों के मध्य स्थित प्राकृतिक सौंदर्य का उत्तम नमूना, तालाब यहाँ की विशेषता है| |
7) ताडोबा | घने जंगलों से आच्छादित चीता, शेर, निलगाय पाये जाते है| |
8) टिपेश्वर | कृष्ण मृग, नीला हिरण, चीतल, बारहसिंगा, मोर, खरगोश, साप, बंदर, जंगली सुअर, भालु, जंगली बिल्ली, लोमड़ी एंव सियार आदी वन्य प्राणी बहुतायत में पाये जाते है| |
राज्य के नाम – मध्यप्रदेश
अभयारण्य का नाम | विशेषताएं |
---|---|
1) बोधपगढ़ नॅशनल पार्क | इतिहास और प्रकृति का संगम| सफेद शेर पाए जाते है| |
2) कान्हा केसरी | रॉयल बंगाल टायगर, चीते, जंगली भालु, बारहसिंगे और जंगली कुत्ते पाए जाते है| |
3) माधव राष्ट्रीय उद्यान | जंगल और तालाबों का संगम जो कि विविध जंगली प्राणियो और वनस्पतियों को जीवन देता है| दलदली मगरमच्छ और जलचरीय पक्षी पाए जाते है| |
4) पन्ना राष्ट्रीय उद्यान | हिरों के लिए प्रसिद्ध यह जगह कुछ महत्त्वपूर्ण वन्य जीवों का आश्रम स्थल है साथ ही यह शेरों की उत्तम शरणस्थली है| |
महाराष्ट्र राज्य अनेक अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्योनो का घर है| इन जंगलों में अनेक जंगली जीवों और वनस्पतियों की प्रजातियाँ पाई जाती है| अधिकतर जंगलो एवं अभयारण्यों में तालाबो की भरमार है जो जंगल की सुंदरता में चार चांद लगाते है|
इसी तरह मध्य प्रदेश इतिहास एवं प्रकृति का एक उत्तम संगम है| मध्य प्रदेश में ही सर्वप्रथम सफेद शेर देखा गया था| मध्य प्रदेश को भारत का ‘शेर राज्य’ माना जाता है क्योंकि मध्य प्रदेश में समूचे भारत के 20% और विश्व के 10% शेर पाए जाते है|
शासन व्यवस्था कि कुशलता से हम कार, जीप जैसे आधुनिक व्यवस्था का उपयोग कर जंगल में भ्रमण कर सकते है|
विचार मंथन
|| वृक्षवल्ली आम्हां सोयरे वनचरे ||
उत्तर :
उपरोक्त वाक्य मराठी भाषा से संत तुकाराम महाराज की अभंगवाणी से लिया गया है| यह वाक्य कहता है की वृक्ष ही सभी प्राणियों के जीवन का आधार है|
सचमुच वृक्ष के बिना जीवन असंभव है| वृक्ष वातावरण से कार्बनडाय ऑक्साईड का शोषण कर हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते है| ऑक्सीजन हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है| इसी तरह वातावरण शुद्धीकरण व संतुलन में वृक्षों का महत्त्वपूर्ण योगदान है| वृक्ष औषधी, वनस्पती, फल, लकड़ी, खाद्य आदी जीवनावश्यक वस्तुएं प्रदान करतें है| वन पशू पक्षियों का आश्रयस्थान है|
वृक्षों के बिना जीवन असंभव है| अत: हमें वृक्षों की कटाई को रोकना चाहिये और अपने पर्यावरण में वृक्षारोपण करना चाहिए|
वाचन जगत से
स्वामी विवेकानंद का कोई भाषण पढ़ो और प्रमुख वाक्य बताओ |
उत्तर :
स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में 11 सितंबर 1893 को आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में जो भाषण दिया था, उसमें उन्होंने कहा था, ‘मैं एक ऐसे धर्म का अनुयायी होने में गर्व का अनुभव करता हूं, जिससे संसार को सहिष्णुता तथा सार्वभौम स्वीकृती दोनों की ही शिक्षा दी है| हम लोग सब धर्मों के प्रति केवल सहिष्णुता में ही विश्वास नहीं करते, समस्त धर्मों को सच्चा मानकर स्वीकार करते हैं| मुझे ऐसे देश का व्यक्ति होने का अभियान है जिसने इस पृथ्वी के समस्त धर्मों और देशों के उत्पिड़ितों और शरणार्थियों को आश्रम दिया है|’
स्वामी विवेकानंद द्वारा कहे गए प्रमुख वाक्य :
i) उठो जागो और तब मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ती न हो जाएं|
ii) लगातार पवित्र विचार करतें रहे| बुरे संस्कारो को दबाने के लिए यही एकमात्र साधन है|
iii) संभव की सीमा जानने का केवल एक ही मार्ग है| असंभव से आगे निकल जाना|
iv) सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना| स्वंय पर विश्वास करो|
v) जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना चाहिए नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है|
vi) जब तक आप खुद पर विश्वास नही करते तब तक भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते|
vii) खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है|
viii) मन की एकाग्रता ही समग्र ज्ञान है|
ix) मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है|
x) ब्रम्हाण्ड की सारी शक्तियां पहले हमारी है| वो हम ही है जो अपनी आंखो पर हाथ रख लेते है और फिर रोते है कि कितना अंधकार है|
1. घटना के अनुसार क्रम लगाकर लिखो :
क) चिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया |
ख) एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार |
ग) टीनू – मीनू, चुसकू खेलने लगे |
घ) घर के आँगन में बरगद का पेड़ था |
उत्तर :
घ) घर के आँगन में बरगद का पेड़ था |
क) चिंकी ने भी दो बेटों का उपहार दिया |
ग) टीनू – मीनू, चुसकू खेलने लगे |
ख) एक साथ उड़ने को रहेंगे तैयार |
2. एक – दो वाक्यों में उत्तर लिखो :
च) चिड़िया कहाँ रहती थी ?
उत्तर :
चिड़िया घर के आँगन में बरगद के पेड़ पर घोंसला बनाकर रहती थी |
छ) बहेलिया कब ठगा – सा रह गया |
उत्तर :
जब सभी पक्षी एक साथ जाल लेकर उड़ गए तब बहेरिया ठगा – सा रह गया |
ज) दादी मां सुबह उठकर क्या करती ?
उत्तर :
सुबह उठकर दादी मां घर बुहारतीं – संवारती| आँगन में आसन धरतीं, खाना बनतीं, खातीं| परिवारजनों से बतियातीं |
झ) चुसकू – मुसकू ने किससे जाल काटा ?
उत्तर :
चुसकू – मुसकू ने अपने पैने दांतों से जाल काटा|
भाषा की ओर
निम्न लिखित शब्दों के वचन बदलकर वाक्य में प्रयोग करके लिखो :
उत्तर :