मेरे रजा साहब स्वाध्याय
मेरे रजा साहब स्वाध्याय इयत्ता आठवी हिंदी

मौलिक सृजन
‘कला से प्राप्त आनंद अवर्णनीय होता है।’ इसपर अपने मत लिखो।
उत्तर :
मानव एक सामाजिक प्राणी है। अन्य प्राणियों के समान उसकी भी आवश्यक आवश्यकताएँ भोजन, पानी, निवास स्थान ही होती हैं। परंतु बुद्धिशील मनुष्य को केवल इतना प्राप्त करके संतोष नहीं होता। उसके लिए मानसिक भूख शांत करना भी आवश्यक होता है। इसके लिए कुछ लोग संगीत कला का आश्रय लेते है, कुछ चित्रकला का, कुछ मूर्तिकला का। कला की साधना ऐसी अभिरुचि है, जिसमें व्यस्त होकर मनुष्य ऐसा आनंद पाता है कि दुख-दर्द तो क्या स्वयं तक को भूल जाता है। कला ही है, जिसमें मानव मन में सवेदनाएँ उभारने, प्रवृत्तियों को ढालने, चिंतन को मोड़ने तथा अभिरुचि को दिशा देने की अद्भुत क्षमता है। कला में ऐसी शक्ति होती है कि इसमें डूबकर मनुष्य परम आनंद को प्राप्त कर सकता है। मनोरंजन, सौंदर्य, उल्लास न जाने कितने तत्त्वों से भरपूर है यह।
लेखनीय
हस्तकला प्रदर्शनी में किसी मान्यवर को अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण पत्र लिखो।
उत्तर :
२० अगस्त, २०२४
सेवा में,
अध्यक्ष महोदय,
मुंबई – ४०० ०२० (महाराष्ट्र)।
विषय : हस्तकला प्रदर्शनी में अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण पत्र।
मान्यवर,
ठाणे नगर के महिला समाज टैगोर भवन भवन में २५ अगस्त, २०२४ को हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी २५ अगस्त २०२४ से २९ अगस्त २०२४ अर्थात पाँच दिन तक रहेगी। इसमें महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प की अनेक प्रकार की वस्तुएँ प्रदर्शित की जाएँगी।
श्रीमान जी, यदि आप इस प्रदर्शनी में अध्यक्ष पद को सुशोभित करेंगे, तो हमारी बहनें स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करेंगी, साथ ही उन्हें और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।
हमें आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप पधारकर अध्यक्ष पद की शोभा बढ़ाएँगे और हम सबको अनुगृहीत करेंगे।
भवदीया,
ज्योती देशमुख,
अध्यक्षा,
महिला समाज,
ठाणे
पठनीय
अंतरजाल से ग्राफिक्स, वर्ड आर्ट, पिक्टोग्राफ संबंधी जानकारी पढ़ो और उनका प्रयोग कहाँ-कहाँ हो सकता है, यह बताओ।
उत्तर :
ग्राफिक्स, वर्ड आर्ट और पिक्टोग्राफ आज के डिजिटल युग में सूचना को आकर्षक और समझने योग्य बनाने के महत्वपूर्ण साधन हैं। इनका उपयोग हम पढ़ाई, प्रचार, रिपोर्टिंग और प्रस्तुतीकरण जैसे कई क्षेत्रों में करते हैं।
पिक्टोग्राफ (Pictograph): पिक्टोग्राफ एक ऐसा चित्रात्मक चार्ट होता है जिसमें आँकड़ों को प्रतीकों या चित्रों के माध्यम से दिखाया जाता है। इसका उपयोग आँकड़ों को सरल और रोचक तरीके से समझाने के लिए किया जाता है, जैसे – जनगणना रिपोर्ट, पर्यावरण सर्वेक्षण, छात्र रिपोर्ट, आदि।
ग्राफिक्स (Graphics): ग्राफिक्स का मतलब होता है चित्र, आकृति या डिज़ाइन जो किसी विषय को आकर्षक ढंग से समझाने में मदद करता है। इसका उपयोग पोस्टर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बैनर, विज्ञापन, किताबों और प्रेजेंटेशन में होता है।
वर्ड आर्ट (Word Art): वर्ड आर्ट एक विशेष टेक्स्ट स्टाइल होती है जिससे शब्दों को रंग-बिरंगे, आकार-बदलते और सुंदर तरीके से दिखाया जाता है। इसका उपयोग स्कूल प्रोजेक्ट, आमंत्रण पत्र, शीर्षक (heading) सजाने, स्लाइड शो आदि में किया जाता है।
श्रवणीय
दूरदर्शन पर किसी कलाकार का साक्षात्कार सुनो और कक्षा में सुनाओ।
उत्तर :
मैंने दूरदर्शन पर प्रसिद्ध गायक श्री सोनू निगम का एक साक्षात्कार देखा और सुना। यह साक्षात्कार बहुत ही प्रेरणादायक था।
साक्षात्कार के दौरान सोनू निगम जी ने अपने बचपन की बातों को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें संगीत में रुचि बचपन से ही थी। उनके पिता भी गायक थे और उन्हीं से उन्हें प्रेरणा मिली। उन्होंने बहुत कम उम्र में मंच पर गाना शुरू किया और धीरे-धीरे वे फिल्मी दुनिया में एक सफल पार्श्वगायक बन गए।
सोनू जी ने यह भी कहा कि संगीत केवल करियर नहीं, बल्कि साधना है। उन्होंने छात्रों को यह संदेश दिया कि कोई भी कला सीखने के लिए लगन, धैर्य और निरंतर अभ्यास बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल के युवा केवल शोहरत की चाह में मेहनत से बचते हैं, जबकि असली सफलता का मार्ग कठिन परिश्रम से ही होकर गुजरता है।
अंत में, उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और संगीत के माध्यम से सकारात्मकता फैलाने की बात कही।
संभाषणीय
किसी प्रसिद्ध चित्र के बारे में अपने मित्रों से चर्चा करो।
उत्तर :
मैंने अपने मित्रों से अजंता की गुफाओं में बने प्रसिद्ध चित्रों के बारे में चर्चा की। ये गुफाएँ महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं और भारतीय कला का एक अद्वितीय उदाहरण हैं।
हमने जिस चित्र पर चर्चा की, वह बुद्ध के जीवन से जुड़ी एक घटना को दर्शाता है। अजंता की गुफाओं की दीवारों पर चित्रों और शिल्पकला के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन, जातक कथाएँ, उनके उपदेश और धार्मिक भावनाओं को बहुत सुंदर तरीके से चित्रित किया गया है।
चित्रों में प्रयुक्त रंग आज भी अपनी चमक बनाए हुए हैं। ये चित्र प्राकृतिक रंगों से बनाए गए हैं और यह बात हमें बहुत प्रभावित करती है कि प्राचीन काल में भी हमारे कलाकार इतने कुशल थे।
इस चित्र में बुद्ध के साथ उनके अनुयायी, स्त्रियाँ और अन्य पात्र बहुत भावपूर्ण ढंग से दिखाए गए हैं। चित्रों की रचना में भाव, भंगिमा और अनुशासन का गहरा प्रभाव दिखता है।
मेरे मित्रों ने भी इस चित्र को देखकर अपनी उत्सुकता दिखाई और कहा कि वे भी एक दिन अजंता की गुफाएँ देखने जाना चाहते हैं।
सूचनानुसार कृतियाँ करो :-
१) संजाल पूर्ण करो :

उत्तर :

२) कृति पूर्ण करो :

उत्तर :

३) सूची तैयार करो :
१. पाठ में आए विविध देशों के नाम।
उत्तर :
i) पेरिस, ii) न्यूयॉर्क, iii) मुंबई, iv) लंदन
२. पाठ में उल्लिखित विविध भाषाएँ।
उत्तर :
i) अंग्रेजी, ii) फ्रेंच, iii) उर्दू, iv) हिंदी
४) कृति पूर्ण करो :

उत्तर :

भाषा बिंदु
पाठ्यपुस्तक से दस वाक्य चुनकर उनमें से उद्देश्य और विधेय अलग करके लिखो।
उत्तर :
i) मैं अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने लगा।
उद्देश्य : मैं
विधेय : अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने लगा।
ii) जीभ ने नम्रता बनाए रखी।
उद्देश्य : जीभ ने
विधेय : नम्रता बनाए रखी।
iii) रजा साहब उस रात सपने में आए।
उद्देश्य : रजा साहब
विधेय : उस रात सपने में आए।
iv) मेरी लड़की ने मुझसे पूछा ।
उद्देश्य : मेरी लड़की ने
विधेय : मुझसे पूछा ।
v) श्रीमती जी ने घड़ी में अलार्म लगा दिया।
उद्देश्य : श्रीमती जी ने
विधेय : घड़ी में अलार्म लगा दिया।
vi) राजा ने राजकुमारी को गले लगा लिया।
उद्देश्य : राजा ने
विधेय : राजकुमारी को गले लगा लिया।
vii) ग्रामीण नदी में कूदा।
उद्देश्य : ग्रामीण
विधेय : नदी में कूदा।
viii) नया ठेकेदार ईमानदार था।
उद्देश्य : नया ठेकेदार
विधेय : ईमानदार था।
ix) सभी लोग सकते में आ गए।
उद्देश्य : सभी लोग
विधेय : सकते में आ गए।
x) तीसरी बहन बस सोचती रही।
उद्देश्य : तीसरी बहन
विधेय : बस सोचती रही।
उपयोजित लेखन
‘जहाँ चाह होती है वहाँ राह निकल आती है’, इस सुचवन पर आधारित अस्सी शब्दों तक कहानी लिखिए।
उत्तर :
एक लड़की थी गीता। वह बहुत गरीब थी। पिछले पाँच सालो से ममता नाशिक के चुटिया क्षेत्र में अखबार बेचकर अपने परिवार के पालन-पोषण के साथ-साथ विद्यालय का खर्च निकालती थी।
जब ममता पाँच वर्ष की थी तभी उसके पिता का निधन हो गया था। पर ममता ने हार नहीं मानी और ममता की लग्न और कड़ी मेहनत को देखते हुए, उसके विद्यालय ने उसकी फीस माफ कर दी है।
ममता बड़े होकर एक सफल डॉक्टर बनी। उसने अव्वल काम करते हुए स्वस्थ संबंधी क्षेत्र में अपने नाम के झंडे गाड़ दिए।
स्वयं अध्ययन
किसी गायक/गायिका की सचित्र जानकारी लिखो।
उत्तर :
स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वालीं भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर का जन्म २८ सितम्बर १९२९ को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। वे भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं। उन्होंने स्वयं को पूरी तरह संगीत को समर्पित कर दिया है इसलिए उन्होंने शादी नहीं की। अपनी बहन आशा भोसले के साथ लता जी का फिल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। सं १९७४ में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का ‘गिनीज बुक रिकॉर्ड’ उनके नाम पर दर्ज है।