बिल्ली का बिलंगुड़ा स्वाध्याय

बिल्ली का बिलंगुड़ा स्वाध्याय

इयत्ता नववी हिंदी बिल्ली का बिलंगुडा स्वाध्याय

संभाषणीय

समूह बनाकर अपने दैनंदिन जीवन में घटित हास्य घटना / प्रसंग को संवाद रूप में प्रस्तुत कीजिए :-

उत्तर :

राजू और उसके मित्र आपस में मिलकर खिलखिलाकर हँस रहे थे| अचानक मास्टरजी आ गए|

मास्टरजी : (उत्सुकता से) क्या हुआ ? सब हँस रहे है जरा हमें भी बताओ|

माधव : राजू मास्टर जी को भी बताओ|

संजना : राजू मास्टर जी को भी बताओ|

राजू : मास्टरजी इस रविवार को मैं और संजू मेले में गए थे| वहाँ पर हमनें दो लड़को को देखा | उनकी वेश-भूषा थोड़ी बदमाशों की तरह थी|

संजू : वे तेजी से एक ओर जा रहे थे| हमने सोचा जरूर वे कोई बदमाश है और जरूर वे कोई वारदात करके भाग रहे है|

राजू : हम भी उनके पीछे लग गए| आधे घंटे तक उनका पीछा करते हमने देखा की वे एक ईमारत के सामने पहुँचे और जल्दी से दरवाजे के अंदर चले गए|

संजू : हमने भी धीरे से दरवाजा ढकेलकर इमारत के अंदर झांका तो हमने देखा की वहां एक नाटक की रिहर्सल हो रही थी और वे कोई बदमाश नहीं नाटक कंपनी में काम करने वाले दो व्यक्ति थे|

राजू : यह देखकर हमें हमारी मूर्खता का पता चला और हम चुपके से घर लौट गए| यह सुनकर कक्षा के सभी विद्यार्थी जोर से हंसने लगे|

आसपास

किसी पशु चिकित्सक से पालतू प्राणियों की सही देखभाल करने संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कीजिए |

उत्तर :

मैं एक दिन अपने पालतू जानवरों के देखभाल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने पशु चिकित्सक के पास गया, तो उन्होंने बताया कि हमें अपने पालतू प्राणियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए तथा उनकी सही देखभाल करनी चाहिए| पालतू जानवरों को न तो बहुत कम और न ही बहुत ज्यादा भोजन देना चाहिए| जब उन्हें भूख लगे तभी भोजन देना चाहिए| उनके भोजन और पानी पीने के बर्तन को दिन में कम-से-कम एक बार अवश्य साफ करना चाहिए| पालतू जानवरों को घुमाने के लिए भी ले जाना चाहिए| बहुत से जानवरों के सामाजीकरण के लिए शारीरिक स्पर्श महत्त्वपूर्ण होता है| अंत: उनके साथ खेलना चाहिए तथा उन्हें सहलाना चाहिए| उन्हें चोट नहीं पहुँनाही चाहिए| उन्हें नियमित रूप से पशु-चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए|

लेखनीय

आपका पालतू कुत्ता दो दिनों से लापता है| उसके लिए समाचारपत्र में देने हेतु विज्ञापन तैयार कीजिए| निम्न मुद्दों का आधार लें|

उत्तर :

मौलिक सृजन

अपने परिसर में लावारिस जानवरों की बढ़ती संख्या एवं उनसे होने वाली परेशानियों के बारे में संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दीजिए|

उत्तर :

कार्यकरी अधिकारी,

महानगर पालिका, लातूर

विषय – परिसर में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या की जानकारी देने हेतु सूचनापत्र|

महोदय,

सविनय निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों से आनंद नगर क्षेत्र में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है जिनमें लावारिस कुत्ते, गाय, सांड आदि जानवरों का समावेश है| इनका लाभ लेने के बाद उन्हें खुलेआम सड़क पर छोड़ दिया जाता है जिससे न केवल स्थानीय लोग ही परेशान हैं, बल्कि राहगीरों को और खासकर वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है| पिछले दिनों एक महिला पर एक सांड ने आक्रमण किया था, तो मोटरबाइक पर जा रहा एक व्यक्ति दुर्घटना से बाल-बाल बच गया| ये पशु दिन और रात सड़कों पर घूमते हैं और जमावड़ा लगाकर मुख्य रास्तों पर बैठ जाते हैं जिनसे पहले से ही संकरी सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो रही है|

अत: आपसे नम्र निवेदन है कि अपने जानवरों को लावारिस छोड़ने वाले पशु मालिकों पर कड़ी कारवाई की जाए और इन पशुओं को पशुशाला में भेज दिया जाए| लावारिस कुत्तों का भी शीघ्र उपाय किया जाए|

अरुण पाटील

पाठ के आँगन में

1) सूचनानुसार कृतियाँ कीजिए|

क) संजाल

उत्तर :

ख)

उत्तर :

2) उत्तर लिखिए :

बिल्ली के रवैये में आया परिवर्तन –

उत्तर :

1. वह रसोई के आसपास के कोने में दुबककर बैठने लगी|

2. मौका मिलते ही उसे जो जी में आता खाती|

3) स्पष्ट कीजिए :

उत्तर :

पाठ से आगे

‘प्राणी हमसे कहते हैं, जियो और जीने दो’ इस विषय पर स्वमत कीजिए|

उत्तर :

जी हां, मनुष्यों के समान ही प्राणी भी हमसे चीख-चीख कर कहते है, “जियो और जीने दो”| इन दिनों पशुओं के प्रति अपराध बढ़ता जा रहा है| हर साल कई जानवरों की अकारण हत्या की जाती है| उनसे बतौर मार-पीट भी की जाती है| पशुओं को डंडों से या पत्थरों से मारना-पीटना किसी को अनुचित नहीं लगता| ‘जानवर ही तो है’ कहकर पशु क्रूरता की उपेक्षा की जाती है| घर के पालतु पशुओं के साथ भी यही होता है| उनके बूढ़े होने पर उन्हें सड़क पर लावारिस छोड़ दिया जाता है| गाय का दूध देना बंद होते ही उसे सड़क पर या जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जाता है| यह उनके प्रति भारी अन्याय है| जो बात पालतु जानवरों की है, वही बात वन्य पशुओं की भी ही| कुछ कारणों से प्रति दिन पशुओं की कई प्रजातियाँ खत्म होती जा रही हैं| इन कारणों में से एक है पशुओं के प्रति अन्याय| वैसे ही जंगल कटाई के कारण भी पशुओं को हानि पहुँच रही है| उनके अधिनिवास के स्थान उजड़े जा रहे है| जलवायु में परिवर्तन के कारण उनके लिए चारे की कमी हो रही है| कई बार जानवरों को उनके प्राकृतिक निवास से निकालकर चिड़ियाघर में लाया जाता है जहाँ पर उनकी उचित या प्राकृतिक ढंग से देखभाल नहीं होती| इन बातों की वजह से पशुओं का आयुष्यमान भी घटता जा रहा है| इस प्रकार-अप्रत्यक्ष रूप से पशुओं के प्रति र्दुव्यवहार हो रहा है| तभी तो हमें इस पुकार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है कि “प्राणी हमसे कहते हैं, जियो और जीने दो|”

भाषा बिंदु

विलोम

शब्दकोश की सहायता से रेखांकित शब्दों के विलोम खोजिए तथा उनसे नए वाक्य लिखिए |

1) बिल्ली भी कम समझदार जानवर नहीं है |

उत्तर :

विलोम शब्द – नासमझ

कुत्ता नासमझ जानवर नहीं होता|

2) अमरु स्वभाव से अल्पभाषी है|

उत्तर :

विलोम शब्द – बहुभाषी

राजन बहुभाषी व्यक्ति है| उसका बोलना खत्म ही नहीं होता|

3) पुरानी विचार धारा और परंपरा एकदम घपले में पड़ गई है|

उत्तर :

विलोम शब्द – नई

हमें नई मान्यताओं का स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए|

4) अब हम उसे दुत्कार रहे हैं|

उत्तर :

विलोम शब्द – दुलार

इस बच्चे के जिद्दी होने का कारण उसे बहुत अधिक दुलार मिलता रहा है|

5) दसियों ने इस सुंदर प्रस्ताव प्रस्ताव का समर्थन किया |

उत्तर :

विलोम शब्द विरोध

इस प्रस्ताव का विरोध हो रहा है|

6) डायनासोर प्राणी अब दुर्लभ हो गए हैं|

उत्तर :

विलोम शब्द – सुलभ

राधा को हर सुख सुलभ था|

7) वह तटस्थ होकर अपने विचार रखता है|

उत्तर :

विलोम शब्द – सापेक्ष

कोई भी काम सापेक्ष भाव से न करें|

8) इस भौतिक जीवन में मनुष्य बहुत खुश ही|

उत्तर :

विलोम शब्द – अध्यात्मिक

उसका पूरा ध्यान अध्यात्मिक बातों में है|

9) गर्मियों में सारी धरती शुष्क हो जाती है|

उत्तर :

विलोम शब्द – नम

बच्चे ने पानी गिराकर तकिया गिला/नम कर दिया|

10) पैसो का अपव्यय नहीं करना चाहिए|

उत्तर :

विलोम शब्द – मितव्यय

हमेशा पैसों का आवश्यकतानुसार मितव्यय करना सीखो|

Leave a Comment